फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two sides clashed over tandoori roti in Sambhal three people injured in firing

तंदूरी रोटी ने कराया बवाल: जरा सी बात पर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग में तीन लोग घायल

Fri, 18 Mar 2022 05:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 05:47 PM IST
सार

संभल में तंदूर से रोटी पहले खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Two sides clashed over tandoori roti in Sambhal three people injured in firing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल के गांव मूसापुर में शुक्रवार सुबह नौ बजे तंदूर से रोटी पहले खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला ज्यादा बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। फायरिंग और पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोग हिरासत में लिया हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। दोनों पक्षों की और से कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई। पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया की ये विवाद तंदूर पर रोटी खरीदने को लेकर शुरू हुआ था। हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया है कि एक पक्ष का युवक तंदूर से रोटी खरीदने गया था। दूसरे पक्ष का युवक बाद में रोटी लेने गया था और पहले रोटी लेने की मांग कर रहा था। इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आए तो पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया की थाना पुलिस जानलेवा हमला करने समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed