फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two sadhus clashed with each other, one's head was broken by attacking with an axe

Sambhal News: दो साधु आपस में भिड़े, फरसे से वार कर एक का सिर फोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two sadhus clashed with each other, one's head was broken by attacking with an axe
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर गुन्नौर के जंगल में बने पंडितजी आश्रम पर साधुओं में आपस में विवाद हो गया। जिसमें एक साधु के दूसरे साधु ने सिर पर फरसा मार कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने साधुओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर गुन्नौर से 200 मीटर दूर जंगल में बने पंडितजी आश्रम पर दो साल पहले बाबा ओम गिरि व उनका साथी रामदास रहते थे। इनके कई जगह आश्रम हैं। शुक्रवार की सुबह कुंभ मेले से लौट कर दोनों साधु आश्रम पर पहुंचे तो साधु विवेकानंद दास पहले से ही आश्रम पर मौजूद थे। विवेकानंद दास साधु से ओम गिरि ने साफ सफाई के बारे में जानकारी की तो वह आग बबूला हो गए और साधु रामदास के सिर में फरसा मार दिया। जिससे रामदास लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी साधु को हिरासत में ले लिया। घायल साधु रामदास को अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed