फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two people including the main accused arrested in the murder of the elderly, sent to jail

बुजुर्ग की हत्या में मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार, जेल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two people including the main accused arrested in the murder of the elderly, sent to jail
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर डसर में चुनावी रंजिश में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनकी निशानदेही पर तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। इन्हीं तमंचे से घटना को अंजाम देने की बात आरोपियों ने पुलिस को बताई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर निवासी अब्दुल रज्जाक (70) की हत्या छह सितंबर की शाम करीब सात बजे गोली मारकर की गई थी। यह हत्या चुनावी रंजिश के चलते हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से गोली चली थी। इसमें एक गोली बुजुर्ग को लगी थी। इस हत्या के मामले में मृतक के बेटे नाजिम ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। शनिवार को पुलिस ने गांव निवासी रियात अली व असद अली को गिरफ्तार कर लिया। असमोली थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जेेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed