फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two party dispute

हातिमसराय में दो पक्षों में पथराव

Sun, 18 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 18 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
two party dispute
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
नखासा थाना क्षेत्र के हातिमसराय मोहल्ले में शनिवार को मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दो पक्षों में विवाद के बाद टकराव हो गया। कुछ लोगों ने पथराव किया। 
विज्ञापन


हातिमसराय में शनिवार की शाम छह सात युवक बैडमिंटन खेल रहे थे। कुछ युवक बैडमिंटन देख रहे थे। जिसके घर के बाहर सड़क पर बैडमिंटन मैच खेला जा रहा था। उस व्यक्ति ने बाहर आकर कहा कि मैच यहां पर न खेलें। उस व्यक्ति ने मैच खेल रहे दो युवाओं पर गाली-गलौज करके माहौल खराब करने का आरोप लगाया इस पर बात बिगड़ गई। शरारती तत्वों ने सड़क के किनारे रखे ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


देखते-देखते दोनों पक्षों में लोग लामबंद होने लगे। कुछ लोगों ने विवाद को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया लेकिन यह झगड़ा बैडमिंटन के दौरान गाली-गलौज का था। इसलिए वे ज्यादा सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग गए। कोई पकड़ा नहीं गया है लेकिन घटना के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है। नखासा के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरी ने बताया कि मौके पर थाना पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।


जिन लोगों ने विवाद के बाद पथराव किया है उनके नाम पता किए जा रहे हैं। पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। इस मोहल्ले में पहले भी कुछ विवाद हुए हैं जिन्हें सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया था। इसलिए पुलिस अब ज्यादा सतर्कता दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed