{"_id":"69fa5372de4f17633000d908","slug":"two-members-of-a-gang-involved-in-stealing-high-tension-wire-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135007-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई थाना पुलिस ने हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से तार बेचकर अर्जित किए गए 2.52 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी गिरोह के पांच आरोपी और शामिल हैं। पुलिस अब उन आरोपियों की तलाश कर रही है।
मंगलवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बहजोई स्थित अपने कार्यालय पर खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जिला बिजनौर के थाना भीमपुर दीपा निवासी जमशेद जो वर्तमान में दिल्ली के तिमारपुर में रहता है। दूसरा आरोपी दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी साहिल है। आरोपियों ने बताया है कि उनकी गिरोह में पांच अन्य आरोपी शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया है कि वह हाईटेंशन लाइन का तार चोरी कर 180 से 200 रुपये प्रतिकिलोग्राम बेच दिया करते थे और सभी आपस में रुपये बांट लेते थे। बताया कि अप्रैल में ही उन्होंने करीब 2000 क्विंटल तार चोरी कर दिल्ली में बेचा है। एसपी ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र में 10 से ज्यादा स्थानों पर आरोपियों ने तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें बिजली विभाग की ओर से पांच रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। उसके बाद से पुलिस टीम जांच पड़ताल में लगी थी।