फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two maternities on three feet wide bed, no space for newborn

तीन फीट चौड़े बेड पर दो प्रसूताएं, नवजात के लिए जगह नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two maternities on three feet wide bed, no space for newborn
Two maternities on three feet wide bed, no space for newborn - फोटो : SAMBHAL
जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में तीन चौड़े बेड पर दो दो प्रसूताओं को लिटा दिया। बेड पर नवजात के लिए जगह नहीं मिली। हालांकि कुछ महिलाओं ने इसका विरोध भी किया। जिसके बाद नर्स द्वारा महिलाओं को अलग-अलग बेड पर लिटाया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बाहर बजे जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में प्रसूताओं के लिए बेड कम पड़ गए। कक्ष में एक प्रसूता महिला अपने नवजात के साथ लेटी थी। इस दौरान नर्स द्वारा उसी बेड पर दूसरी महिला को भी लिटा दिया गया। जिससे नवजात के लेटने के लिए जगह नहीं मिली। बेड किनारे नवजात को लिटाया गया। नर्स ने बताया कि दूसरी महिला के सिर्फ ड्रिप लगनी थी तो उसे वहीं लिटा दिया गया। बाद में बेड खाली होने पर उस महिला को दूसरे बेड पर लिटाया। वहीं सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल का कहना है कि कक्ष में बेड की संख्या कम होने के कारण महिलाओं को एक बेड पर लिटा दिया था। जिला अस्पताल में एमएनसीयू वार्ड बन रहा है। इसके बाद बेड की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed