{"_id":"66b00f90804a5ada6e0d8fc9","slug":"two-killed-five-injured-in-pickup-truck-collision-sambhal-news-c-204-1-chn1001-112254-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, पांच घायल
Mon, 05 Aug 2024 05:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बहजोई मार्ग स्थित अजीत एन्क्लेब के सामने रविवार की सुबह चार बजे पिकअप और लकड़ी भरे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बहजोई के गांव मंडलपुर निवासी पिकअप चालक सुमित (28) और बदायूं के थाना फैजगंज के गांव खेड़ादास निवासी विष्णु (18) की मौत हो गई। जबकि विष्णु की मां किरन, बहन गीता और ट्रक चालक हेमराज मीणा समेत पांच लोग घायल हो गए।
बदायूं जनपद के थाना फैजगंज के गांव खेड़ादास निवासी विष्णु परिवार के साथ नोएडा में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की रात विष्णु अपनी मां किरन और बहन गीता के साथ बहजोई के गांव मंडलपुर निवासी सुमित की पिकअप से घरेलू सामान लेकर गांव लौट रहा था। रविवार की सुबह करीब चार बजे चंदौसी में बहजोई मार्ग पर अजीत एन्क्लेब के पहुंचने पर सामने से आए तेज रफ्तार लकड़ी लदे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु और पिकअप चालक सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विष्णु की मां किरन, बहन गीता और ट्रक चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली और बनियाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने किरन, गीता और ट्रक चालक हेमराज मीना को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। ट्रक क्लीनिर सोनू ने बताया कि वह रामपुर से लकड़ी भरकर राजस्थान जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
00
सीओ का बयान
हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी।