फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two friends insisted on living together for life, a girl was married two months ago

बचपन से साथ रहीं दो सहेलियां अब जिंदगीभर साथ रहने की जिद पर अड़ी, एक युवती है शादीशुदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two friends insisted on living together for life, a girl was married two months ago
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवतियों का एक साथ रहने की जिद पर अड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों युवतियां करीब एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं थीं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पहले गुमशुदगी और बाद में अज्ञात पर बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार की शाम को मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दोनों युवतियों को बरामद कर उनसे पूछताछ की तो दोनों एक साथ रहने की बात कहने लगीं। हैरानी की बात यह है कि एक युवती की 29 अप्रैल को शादी हुई थी।
विज्ञापन

असमोली थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों के बीच बचपन से दोस्ती थी। 28 मई को दोनों युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं थीं। दोनों युवतियों के परिजनों ने पहले गुमशुदगी और बाद में अज्ञात पर बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की छानबीन में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे यह प्रतीत होता कि युवतियां किसी के साथ गईं हों। पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर युवतियों की तलाश शुरू की तो उनकी लोकेशन गाजियाबाद के मोहन नगर में मिली। इत्तेफाक से सोमवार को युवतियां घर लौटने के लिए गाजियाबाद से चल दीं। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर दोनों को मुरादाबाद के पाकबड़ा से बरामद कर लिया। पुलिस युवतियों को लेकर जब थाने पहुंची तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। पुलिस ने रात को दोनों को महिला कांस्टेबल के साथ अलग-अलग कमरे में भेजा तो वे दोनों साथ ही सोने की बात कहने लगीं। सूचना मिलते ही युवतियों के परिजन थाने पहुंच गए। वहीं, एक युवती के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 29 अप्रैल को की थी। शादी के 15 दिन बाद ही उनकी बेटी मायके आ गई और ससुराल वापस जाने में आनाकानी करने लगी। 28 मई की सुबह वह अचानक लापता हो गई। जब गांव निवासी उसकी सहेली से पड़ताल करने पहुंचे तो पता चला कि वह भी लापता थी। वहीं, मंगलवार को जब युवतियों के परिजन उन्हें घर ले जाने लगे तो दोनों एक बार फिर एक साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। हालांकि पुलिस ने दोनों युवतियों को समझाया तो वे परिजनों के साथ जाने को तैयार हो गईं।
विज्ञापन

पत्नी को साथ ले जाने की आस में बैठा रहा पति
संभल। सहेली के साथ रहने की जिद पर अड़ी शादीशुदा युवती पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। युवती के पति को जब उसकी बरामदगी की सूचना मिली तो वह भी असमोली थाने पहुंच गया। उसने युवती से साथ चलने को कहा, लेकिन युवती के कोई जवाब नहीं दिया। युवती का मायका पक्ष उसे अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed