{"_id":"6a1752e551278a1f3c0667a3","slug":"two-factions-clash-amid-dispute-over-noha-recitation-during-funeral-procession-brawl-and-firing-ensue-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-135898-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ताबूत के जुलूस में नोहा पढ़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ताबूत के जुलूस में नोहा पढ़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात में हजरत मुस्लिम इब्ने अकील की शहादत पर निकाले गए ताबूत के जुलूस के दौरान नोहा पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज, मारपीट और हंगामे में बदल गया। मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष पर हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।
गांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी इमामबाड़ा साहिबुजमान से ताबूत का जुलूस निकाला गया था, जो इमामबाड़ा बनी हाशिम तक जाना था। मजलिस के बाद जैसे ही जुलूस शुरू हुआ, नोहा पढ़ने को लेकर राजा पक्ष और शाहनवाज पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर गाली-गलौज व मारपीट होने लगी। इसको लेकर जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसके चलते जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से नहीं गुजर सका और बीच में ही समाप्त करना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार एक पक्ष के लोगों ने बाद में गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि नोहा पढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में पिछले करीब दो वर्षों से विवाद चला आ रहा है और पहले भी कई बार कहासुनी व मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।