फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two dies to corona in sambhal

कोरोना संक्रमण से जूझते हुए संभल के दो लोगों ने दम तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
two dies to corona in sambhal
चंदौसी। संभल जिले के दो लोगों की कोरोना संक्रमण से जूझते हुए मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति को तीन दिन पहले अस्पताल भर्ती कराया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति 20 मार्च से अस्पताल में भर्ती था। दोनों ही लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात गांव तिमनपुर निवासी 42 वर्षीय ग्रामीण की उपचार के दौरान मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में मौत हुई। ग्रामीण को परिजनों ने तीन दिन पहले सेहत बिगड़ने पर भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह संभल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड गाइडलाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी मौत सरायतरीन निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। 20 मार्च को परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। जिले में कोरोना काल शुरू होने से अब तक 47 लोगों की जान जा चुकी है। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस संक्रमण से उन लोगों के लिए खतरा ज्यादा बढ़ गया है जो पहले से किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed