फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two died due to drowning in Ganga

राजघाट गंगा में स्नान करते समय डूबकर दो युवकों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two died due to drowning in Ganga
बबराला (संभल)। माघ माह की पूर्णिमा पर राजघाट गंगा घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में जाने पर डूबने से जिला बदायूं के दो युवकों की मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने साथ ले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिन में स्नान करते समय सात अन्य लोग भी डूब गए थे, जिन्हें गोताखोरों ने बचा लिया।
विज्ञापन

जिला बदायूं थाना फैजगंज बेहटा के गांव आसफपुर निवासी दूजेंद्र उर्फ बादल (19), गांव निवासी अवनीत (20) व अन्य लोगों के साथ किराये की गाड़ी से माघ माह की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने बबराला में राजघाट आए थे। शुक्रवार की रात तीन बजे अन्य लोग सो गए तथा दूजेंद्र, अवनीत अपने दो अन्य साथियों के साथ गंगा में स्नान करने चले गए। गहरे पानी में जाने से दूजेंद्र और अवनीत डूबने लगे। उनके साथ आये दोनों युवकों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उनकी तलाश में दो नाव व सात गोताखोर लगाए। सुबह करीब नौ बजे गोताखोरों ने दोनों के शव गंगा से बरामद कर लिए। रात में ही साथियों ने परिजनों को दोनों के डूबने की सूचना दे दी थी। सुबह तक परिजन भी गंगा घाट पहुंच गए। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों थे जिगरी दोस्त, अवनीत के घर में रह गईं अकेली मां-बहन
चंदौसी। परिजनों ने बताया कि अवनीत गुप्ता और दूजेंद्र दोनों जिगरी दोस्त थे। अवनीत गुप्ता के पिता की चार-पांच वर्ष पूर्व ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। भाई की भी आसफपुर बिसौली रोड पर हादसे में मौत हो गई थी। वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था। उसकी मौत से मां और बहन का सहारा छिन गया है। अब दोनों अकेली रह गईं हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सात अन्य लोगों को पुलिस ने डूबने से बचाया
बबराला। गंगा घाट में नहाते समय शनिवार को सात अन्य लोग अलग-अलग समय में डूबने लगे। वहां तैनात गोताखोरों ने उन्हें सकुशल बचा लिया। बबराला चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव किशनपुर निवासी इंदर की पुत्री अंबरवती (15), पूजा (14) पुत्री उरमान सिंह, कश्मीरा (15) पुत्री रामदास शनिवार की शाम करीब तीन बजे नहाते समय डूबने लगीं। लोगों के शोर मचाने पर वहां तैनात गोताखोरों ने तीनों को बचाया। परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे चार अन्य लोग अलग-अलग समय नहाते समय डूब गए थे। गोताखोरों ने उन्हें बचा लिया। वह अपने परिजनों के साथ वापस घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed