{"_id":"5e614afb8ebc3ec75556bcbf","slug":"two-death-in-road-accident-chandausi-news-mbd3423143129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक साथ दो किशोरों की मौत पर दहल उठा मिर्जापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक साथ दो किशोरों की मौत पर दहल उठा मिर्जापुर
विज्ञापन
बहजोई के गांव मिर्जापुर में मृतक शानेअली के घर के बाहर लोगों की भीड़।
- फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। सड़क हादसे में हुई एक साथ दो किशोरों की मौत से मिर्जापुर गांव दहल उठा। हर आंख में आंसू था और हर आदमी गमगीन। दोनों ही मृतकों के परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतकों को देखने वालों की भी भीड़ लगी रही।गुरुवार को सुबह तड़के जिला बदायूं के थाना इसलामनगर के गांव बहीपुर के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कोतवाली बहजोई के गांव मिर्जापुर निवासी रिहान पुत्र रईस जान (17) व शाने अली पुत्र इरफान (17) की मौत की खबर सुनकर पूरा गांव दहल उठा।
गांव में एक साथ दो-दो किशोरों की मौत होने से आसपास के गांवों से रिश्तेदार व जान-पहचान वाले मिर्जापुर पहुंचने लगे। अपराह्न पौने पांच बजे करीब जैसे ही दोनों किशोरों का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव मिर्जापुर पहुंचा, तो पीछे-पीछे गांव वाले भी मृतकों के शव के पीछे-पीछे चलते गए। जैसे ही मृतकों के शव उनके घरों को पहुंचे, परिजनों में महिलाओं समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते बदहवास होकर गिरने लगे।
वहीं दूसरे लोग मृतकों के विलाप करते परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। मृतकों के घर गांव के लोगों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते मृतकों के घरों के बाहर लोगों का हुजूम लग गया। हर किसी की जुबान से बस यही बात निकल रही थी कि ऊपर वाले गांव पर यह कौन सा कहर बरपा दिया, जो सड़क हादसे के बहाने गांव से एक साथ दो किशोरों की जान ले ली। वहीं देर शाम दोनों ही मृतक किशोरों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
किशोरों की मौत ने झकझोर कर रख दिया परिवार वालों को
बहजोई। सड़क हादसे में गांव मिर्जापुर में एक साथ दो किशोरों की मौत ने परिवार वालों को झकझोंर कर रख दिया। मृतक रिहान के पिता रईस जान का कहना था कि पड़ौस में रहने वाले किशोर शाने अली की परीक्षा दी।
उसका बेटा रिहान भी शाने अली के साथ बाइक पर सवार होकर गया था कि गांव बहीपुर के निकट एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और रिहान व शाने अली की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत ने पूरे परिवार को ही झकझोंक कर रख दिया। मृतक शाने अली के पिता इरफान का कहना था कि वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। सड़क हादसे में शाने अली की मौत की खबर सुनकर वह दोपहर के समय गांव पहुंचा था। बेटे की मौत से पूरा परिवार ही गमजदा है।