फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two death and 38 new corona positive in sambhal

कोरोना से पीड़ित एक ट्रांसपोर्टर, एक वृद्धा की टीएमयू में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
two death and 38 new corona positive in sambhal
चंदौसी। संभल जनपद में शनिवार को कोरोना से पीड़ित एक ट्रांसपोर्टर और एक वृद्धा की मुरादाबाद के टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। साथ ही 38 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में आंकड़ा बढ़कर 735 तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को चंदौसी के मोहल्ला पसरट्टा निवासी कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय वृद्ध महिला की टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। छह दिन बीमार होने पर परिजनों ने इन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके साथ ही निजी पैथोलॉजी लैब से उनकी कोरोना की जांच कराई थी। 14 जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित पाईं गईं थी। उसी दिन उन्हें टीएमयू में भर्ती करा दिया था। वहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसके अलावा संभल की दुर्गा कालोनी निवासी 67 वर्षीय ट्रांसपोर्टर को बुखार, खांसी की परेशानी हुई थी। परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 15 जुलाई को आई कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उन्हें टीएमयू में भर्ती करा दिया गया था। वहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई। दोनों के शवों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत संभल लाया जा रहा है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को 38 लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 12 रैंडल सैंपल की जांच में, 11 संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर और शेष दूसरों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए। इनमें संभल के मोहल्ला महमूद सराय निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीय पत्नी, 25 वर्षीय बेटा, मोहल्ला कोटा सरायतरीन निवासी 16 वर्षीय किशोर, उसका दस वर्षीय भाई, मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवक, चंदौसी के बिसौली गेट निवासी 35 वर्षीय युवक, पंजाबी कालोनी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला देवी निवासी 56 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय वृद्ध, 36 वर्षीय युवक, बहजोई के अपर कोट निकट शिव देवी स्कूल निवासी 19 वर्षीय युवक, मोहल्ला कुरैशियान निवासी 30 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। अन्य लोग सस्पेक्टेड यानी खांसी, जुकाम, बुखार होने पर उपचार के दौरान जांच कराने और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें रजपुरा निवासी दो, बहजोई निवासी चार, संभल के मोहल्ला शहजादी सराय निवासी एक, पीला खदाना निवासी एक, संभल के कोटरा सरायतीन का एक, चंदौसी के मोहल्ला साहूकारा एक, आजाद रोड निवासी दो, मोहल्ला हाथी खाना निवासी एक, गणेश कालोनी निवासी एक, बहजोई के मोहल्ला गोला गंज निवासी सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed