फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two communities face to face over digging of a well

Sambhal News: कुएं की खोदाई को लेकर दो समुदाय आमने-आमने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two communities face to face over digging of a well
संभल। कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय में मंगलवार को पालिका की टीम ने एक कुएं की खोदाई शुरू की तो हिंदू और मुस्लिम पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और अपनी-अपनी संपत्ति में कुआं होने का दावा करने लगे। दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। गर्मागर्मी भी शुरू हो गई। पालिका की टीम ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और एक युवक को हिरासत में लिया गया। जिसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि लाडम सराय में सामान्य सरकारी कुआं है। जिसकी खोदाई शुरू कराई है। कुछ लोग निजी संपत्ति में कुआं होने का दावा कर रहे थे। उन्हें समझाया तो वह मान गए और कुएं की खोदाई जारी है। बताया कि इस कुएं की खोदाई पूरी होने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। जाल से पूरी तरह कवर किया जाएगा। जिससे किसी तरह का किसी के लिए खतरा न हो। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लाडम सराय निवासी आमिर ने शांतिभंग करने का प्रयास किया था। आरोप युवक का चालान किया गया है।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed