{"_id":"655bc0b25e2be1742e0951a6","slug":"two-cattle-smugglers-shot-in-encounter-constable-also-injured-sambhal-news-c-15-1-mbd1049-287583-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुठभेड़ में दो गोतस्करों को लगी गोली, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुठभेड़ में दो गोतस्करों को लगी गोली, सिपाही भी घायल
Tue, 21 Nov 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गुमथल रोड पर बाईपास पुल के नीचे सोमवार की देर रात चेकिंग के दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संभल निवासी इनामुल और गुन्नौर के गांव सैंजना मुस्लिम निवासी गोतस्कर नाजिम घायल हो गए। साथ ही सिपाही भारत सिंह भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना बनियाठेर पुलिस सोमवार की रात गुमथल रोड पर चेकिंग कर रही थी। देर रात करीब साढ़े 12 बजे बाईपास पुल के नीचे दो बाइक पर चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक रोककर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सिपाही भारत सिंह हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संभल निवासी इनामुल और गुन्नौर के गांव सैंजना मुस्लिम निवासी गोतस्कर नाजिम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए गोतस्करों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। सूचना मिलते ही एएसपी श्रीश्चंद, सीओ दीपक तिवारी, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
वर्जन
चेकिंग के दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि दो फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही फरार गोतस्करों की तलाश की जा रही है।
-श्रीश्चंद, एएसपी
विज्ञापन
वर्जन
चेकिंग के दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि दो फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही फरार गोतस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-श्रीश्चंद, एएसपी