{"_id":"60edeca28ebc3e651565a34a","slug":"two-brothers-buried-in-wall-collapse-one-died-chandausi-news-mbd395604735","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से निकले समय दो भाइयों के ऊपर गिरी दीवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते से निकले समय दो भाइयों के ऊपर गिरी दीवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/जुनावई। गुन्नौर क्षेत्र के गांव डूंडाबाग में रास्ते से जा रहे दो सगे भाइयों के ऊपर दीवार गिर पड़ी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई तथा दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बच्चों के पिता ने दीवार मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के डूंडाबाग गांव निवासी पप्पू सिंह के बेटे माधव (7), सहदेव (4) मंगलवार की सुबह घेर में आए थे। वहां से करीब आठ बजे वापस घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक पान सिंह की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। रास्ते से निकल रहे दोनों भाई मलबे के नीचे दब गए। तेज आवाज होने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और आनन फानन ईंटें हटाकर बालकों को बाहर निकाला। हादसे में सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माधव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में दूसरे बालक को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया। गुन्नौर सीएचसी में बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुन्नौर नायब तहसीलदार छत्रपाल सिंह सहित राजस्व विभाग टीम भी पहुंच गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।