फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two bone mills sealed for violating rules, raw material destroyed

Sambhal News: नियमों के उल्लंघन में दो बोन मिल सील, रॉ मेटेरियल नष्ट कराया

Thu, 26 Jun 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two bone mills sealed for violating rules, raw material destroyed
संभल। गांव चिमियावली में बुधवार को प्रशासन ने एक पहले से बंद और दूसरी संचालित बोन मिल को नियमों का उल्लंघन करने पर सील करा दिया, जबकि फैक्टरी परिसर में मौजूद मिले रॉ मेटेरियल को नष्ट कराया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि नियमों का पालन करना पड़ेगा। उल्लंघन में विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि उनके न्यायालय में चिमियावली गांव स्थित मीट फैक्टरी के संचालन के संबंध में धारा 133 सीआरपीसी के तहत दर्ज कई वादों की सुनवाई कर रहे हैं। दो वादों की सुनवाई के दौरान चार जून को कोहिनूर और हिंदुस्तान बोन मिल का निरीक्षण किया गया था। कोहिनूर बोन मिल संचालित मिली, लेकिन पर्यावरण संबंधी या फिर अन्य तरह के जो भी निर्देश थे, उनका पालन नहीं होता मिला। इसके अलावा रॉ मेटेरियल भी खुला पड़ा था, जिससे प्रदूषण फैल रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रदूषण फैलने का मुख्य कारण भी है। इसके अलावा हिंदुस्तान बोन मिल बंद थी, लेकिन यहां रॉ मेटेरियल बिखरा पड़ा था। निरीक्षण के बाद दोनों ही बोन मिलों को बंद करने का निर्णय लिया। इस संबंध में आदेश पारित करके राजस्व और नगर पालिका के कर्मियों की संयुक्त टीम बनाई गई। इसी टीम ने बुधवार को बोन मिलकर आकर कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि इस तरह की फैक्टरी का संचालन करने के लिए नियमों का पालन करें। नियमों का पालन न करने पर विधिक कार्रवाई की जद में आएंगे।0000
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नियमों का उल्लंघन करने पर दोनों बोन मिलों को सील कराया गया है। यदि किसी को भी फैक्टरी का संचालन करना है तो नियमों के दायरे में रहकर करना होगा। वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed