फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two-and-a-half-year-old child dies after being hit by a car.

Sambhal News: कार की चपेट में आकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two-and-a-half-year-old child dies after being hit by a car.
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ में कार की चपेट में आकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। कार सरकारी स्कूल के शिक्षकों को छोड़कर लौट रही थी।
विज्ञापन

गांव रीठ में बुधवार सुबह नौ बजे करीब किशनपाल का ढाई वर्षीय पुत्र अभियांश घर के पास ही हनुमान मूर्ति के पास खेल रहा था। सरकारी स्कूल की शिक्षिकाओं को छोड़ कर लौट रही कार की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने चालक को रोकना चाहा, लेकिन वह कार लेकर चला गया। कार की चपेट में आकर मासूम अभियांश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। अभियांश की मौत से मां सीमा देवी और पिता किशनपाल का रो - रोककर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत गाड़ी के पहिये के नीचे आने से हुई है। परिजनों ने इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। परिजनों ने लिखित में ऐसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed