फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two accused arrested for creating disturbance during Jama Masjid survey

Sambhal News: जामा मस्जिद सर्वे के दौरान उपद्रव करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for creating disturbance during Jama Masjid survey
संभल। नखासा थाना पुलिस ने उपद्रव में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकारा कि वह उपद्रव में शामिल थे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर बवाल के आरोपी गिरफ्तार किए हैं। फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। बताया कि जो आरोपी दिल्ली भागे हुए हैं, उनकी भी तलाश के लिए टीम को लगाया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के खग्गू सराय निवासी रिहान को संभल से और दीपा सराय निवासी अदनान को दिल्ली के बटला हाउस से गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक सर्वे के दौरान हुए बवाल में यह आरोपी शामिल रहे थे। एसपी ने बताया कि तीन महिला समेत 49 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब दो आरोपी और जेल भेजे गए हैं। बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी। इसी उपद्रव में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। 450 आरोपियों के चेहरे प्रकाश में आ चुके हैं। 100 से ज्यादा आरोपियों के नाम और पते की जानकारी मिल चुकी है।
विज्ञापन



000000000000000

जो आरोपी उपद्रव में शामिल थे उनकी गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। दो आरोपी जेल भेजे गए हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। जो आरोपी दिल्ली में जाकर रह रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed