फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck trampled three people including father and son sleeping on the side of the highway

हाईवे किनारे सो रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Truck trampled three people including father and son sleeping on the side of the highway
बागपत जिले के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव अंडरपास के पास संभल जिले के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। अन्य चार लोग सुरक्षित बच गए। सभी ट्रक में मूढ़े लादकर पंजाब के बंटिडा में बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बड़ागांव अंडरपास के पास ट्रक के नीचे सोते हुए संभल जिले के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ों वाली मिलक के निवासी प्रेमचंद (55), उसके बेटे शोभित (30), प्रेमचंद के भाई थान सिंह (60) को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस के अनुसार ये तीनों परिवार के अन्य सदस्यों अनिल, अशोक व शेखर के साथ पंजाब के रहने वाले चालक दीपक के किराए के ट्रक में मूढ़ों लादकर संभल से पंजाब जा रहे थे। ट्रक चालक दीपक को नींद आने लगी तो वह ट्रक को एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ा कर उसकी सीट पर सो गया। थान सिंह, उसका भाई प्रेमचंद व शोभित ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे कपड़ा बिछाकर सो गए। जबकि अनिल, अशोक व शेखर तीनों कुछ दूरी पर खड़े होकर बीड़ी पीने लगे।
विज्ञापन

उसी समय गाजियाबाद की तरफ से आए ट्रक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी और ट्रक के नीचे सो रहे तीनों लोगों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम को भेजे। सीओ खेकड़ा विजय चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी ट्रक चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों की शादी करने के लिए दोबारा शुरू किया था प्रेमचंद्र ने कामकाज
संभल। प्रेमचंद्र के परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा अनिल है, उससे छोटा सुनील जबकि योगेश तीसरे नंबर का है। हादसे में पिता के साथ जान गंवाने वाला शोभित चौथे नंबर का सबसे बेटा था। गांव वालों ने बताया कि सभी बेटों की शादी हो गई है। इसके बाद यह अलग हो गए। ऐसे में दो बेटी मीरा और रेशू की शादी की जिम्मेदारी प्रेमचंद्र को उठानी थी। इस वजह से ही उन्होंने दोबारा मूढ़े बेचने का काम शुरू किया था। शोभित की पत्नी मोनिका और डेढ़ वर्षीय मासूम दीप के पालन-पोषण पर संकट के बादल छा गए हैं।
भूमिहीन है प्रेमचंद्र का परिवार, मूढ़े बेचकर कर रहा है परिवार का पालन-पोषण
संभल। यूं तो प्रेमचंद्र के परिवार में छह लोग हैं लेकिन गुजारे के लिए मूढ़े बेचना ही एक काम है। क्योंकि परिवार भूमिहीन है। बताते हैं कि प्रेमचंद्र के पास आधा बीघा जमीन है लेकिन उसमें कुछ हो नहीं पाता। जिस कारण जीविका का जरिया एक मात्र यही काम था।

रोजी-रोटी की तलाश में निकले पिता-पुत्र की मौत से गांव में है मातमी माहौल
संभल। रोजी-रोटी की तलाश के लिए निकले पिता-पुत्र की हादसे में जान जाने की सूचना गांव में हुई तो मातम पसर गया। हर किसी को इस बात का दुख था कि पिता पर दो बेटियों की शादी की जिम्मेदारी थी और बेटे पर अपने परिवार की। इस हादसे की सूचना जिसको हुई वह पीड़ित परिवार के घर पहुुंच गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार के लोग वक्त को कोसते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed