फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck laden with paddy set out to go to Haryana missing along with its driver

Sambhal News: हरियाणा जाने के लिए निकला धान लदा ट्रक चालक समेत लापता

Fri, 13 Oct 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Truck laden with paddy set out to go to Haryana missing along with its driver
चंदौसी। चंदौसी मंडी समिति से 351 क्विंटल धान लेकर हरियाणा के झज्जर के चला ट्रक रास्ते से गायब हो गया। ट्रक चालक व ट्रक मालिक दोनों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। ट्रक झज्जर तक नहीं पहुंचा है। इस मामले में धान मालिक ने चंदौसी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दौसी के फड़याई बाजार निवासी जसवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शहर की नवीन मंडी में मां शारदे फूड ग्रेन नाम से उनकी फर्म हैं। चार अक्तूबर की रात ट्रक के माध्यम से 351.30 क्विंटल धान के बोरे ट्रक से मां भगवती राईस मिल चीका हरियाणा के लिए रवाना किया था। चंदौसी से निकलने के बाद ट्रक कहीं रास्ते से गायब हो गया। ट्रक स्वामी और चालक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार ट्रक उन्होंने मुरादाबाद के दिनेश सिंह ट्रांसपोर्ट से भाड़े पर मंगाया था। इसकी दो अन्य व्यक्तियों ने जिम्मेदारी ली थी। ट्रक स्वामी संदीप कुमार हरियाणा झज्जर के बहादुरगढ़ का रहने वाला है, जबकि चालक शहजाद का कोई पता नहीं मिल पाया है। ट्रक चालक व मालिक दोनों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित फर्म स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed