{"_id":"5a590bad4f1c1bfb408b473f","slug":"truck-crushes-mother-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल- चंदौसी मार्ग पर सैफ खां सराय के निकट चंदौसी की तरफ से बाइक के पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां- बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। भीड़ ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया है।ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी सलारबख्श का बेटा मुरस्लीन अपनी मां नसीम जहां (43) के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से बैंक में रुपये निकालने के लिए आ रहा था।
दोनों मां- बेटे बाइक से संभल- चंदौसी मार्ग पर सैफ खां सराय के निकट पहुंचे तो पीछे से चंदौसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। हादसा काफी जबरदस्त था। दोनों मां बेटे-बाइक से सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर बाद नसीम जहां की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी तो घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों की मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को चौधरी सराय में पकड़ लिया जबकि चालक हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।