{"_id":"6137bc3b8ebc3e2f7850176f","slug":"trial-talaq-given-to-the-wife-living-in-the-maternal-house-chandausi-news-mbd401866090","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में रह रही पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
गुन्नौर। आठ माह से मायके में रही विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने गुन्नौर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की भगत सिंह कॉलोनी निवासी नसरीन ने गुन्नौर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 30 जनवरी 2019 को गुन्नौर निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, जेठ, ननद, सास दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट से तंग आकर वह आठ माह पहले मायके चली गई थी।
अब उसे सूचना मिली थी कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है। सूचना पर वह अपने मायके वालों के साथ छह सितंबर को ससुराल पहुंची।
आरोप है कि पति ने उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया तथा सभी के सामने उसे तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद