{"_id":"5824d7824f1c1bc932b39ec0","slug":"transporter-ki-jeb-kaati","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम जमा करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर की जेब काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम जमा करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर की जेब काटी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस घटना से कुछ देर के लिए बैंक में अफरा तफरी के साथ हंगामे भरा माहौल बन गया। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने बैंक के शाखा प्रबंधक और सुरक्षाकर्मियों से गुस्सा व्यक्त किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
रायसत्ती शहबाजपुरा निवासी ट्रांसपोर्टर मोहम्मद अनीस गुरुवार को सुबह 10 बजे से पहले ही स्टेट बैंक में दो लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक के बाहर लगी लाइन में लग गए। लाइन में लोग धक्का मुक्की कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद अनीस की जेब में रखे दो लाख रुपये किसी ने साफ कर दिए। जब अनीस ने जेब में रखे रुपये देखे तो वह गायब थे। इसके वह हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने शोर शराबा और हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी की। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बबराला (ब्यूरो)। सुबह को कस्बा में जैसे ही बैंक खुले तो सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए कांस्टेबल मोहम्मद अरशद को राजघाट रोड़ पर पुलिस चौकी से सटी पीएनबी शाखा पर लगाया गया था।11 बजे जब ग्राहकों की भीड़ अधिक को गई तो कांस्टेबल ने सभी को बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी को एक-एक कर बैंक में प्रवेश कराया जा रहा था। सब कुछ शांत तरीके से चल रहा था तभी कस्बा के इंद्रा चौक निवासी पकंज कुमार पुत्र राकेश कुमार गुप्ता लाइन तोड़कर अंदर जाने लगे। सिपाही ने विरोध किया तो गाली गलौज की और अपने घर चला गया। कुछ देर बाद वह आया और सिपाही से भिड़ गया। वर्दी फाड़ते हुए हाथापाई की और झूठे मुकदमे फंसाने की भी धमकी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने युवक से सिपाही को बचाया। पीड़ित सिपाही ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।