{"_id":"683b552d679d0d96fe0e2a3c","slug":"traffic-polices-order-ineffective-illegal-stands-running-babrala-news-c-123-1-akb1003-140370-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैफिक पुलिस का आदेश बेअसर, चल रहे अवैध स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैफिक पुलिस का आदेश बेअसर, चल रहे अवैध स्टैंड
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद
बदायूं। एसपी सिटी बिजेंद्र द्विवेदी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के अंदर संचालित हो रहे अवैध स्टैंडों को खत्म करा दिया। उसके बावजूद टेंपो चालक वहीं से यात्रियों को बैठा रहे हैं, इससे जाम लग रहा है।
शहर में चल रहे अवैध टैक्सी, बस और टेंपो स्टैंड को हटाने और डग्गामारी पर रोक लगाने के लिए शासन से जिले के अफसरों को सख्त निर्देश दिए थे। उसके बाद अफसर सक्रिय हुए। चार दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने अवैध स्टैंड बंद करवा दिया था। उसका दो-तीन दिन तक असर रहा और फिर से डग्गामारी शुरू हो गई। रोडवेज बस स्टैंड के पास से फिर डग्गामारी धड़ल्ले से हो रही है। बसों से लेकर ऑटो और टैक्सी तक यहां से यात्री बैठा रहे हैं। रोडवेज के आसपास अवैध स्टैंड भी फिर आबाद हो रहे हैं। कानपुर से आए नवागत एसपी सिटी बिजेंद्र द्विवेदी ने इसको गंभीरता से लिया और यातायात प्रभारी आरएल राजपूत को अवैध स्टैंड हटाने के निर्देश पांच दिन पहले दिए थे। चार दिन पहले शहर के स्टैंडों को हटवा दिया गया लेकिन अब फिर से उन्हीं स्टैंड से टेंपो चालक बिना रोक-टोक यात्री बैठा रहे हैं। आंबेडकर पार्क, वाटरवर्क्स, भामाशाह चौराहा, इंदिरा चौक, गोपाल टाकीज आदि स्थानों पर डग्गामार वाहनों से जाम लग रहा है।
-
कोट,
- शहर में जहां भी अवैध स्टैंड थे, सभी खत्म करा दिए गए हैं। अगर टेंपो चालक यात्री भरते मिलते हैं तो उसे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित स्टैंड से ही यात्री को ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। मनमानी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - आरएल राजपूत, यातायात प्रभारी