{"_id":"6a135bec0e2214123402c722","slug":"traffic-policemen-on-duty-in-the-sun-were-honored-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129532-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों काे किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों काे किया सम्मानित
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी और तेज धूप में नगर की यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सम्मान में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने फव्वारा चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों को पटका पहनाकर और छाते भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय मौजूद रहीं।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि भीषण गर्मी में भी यातायात पुलिस के जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मियों का सम्मान करना समाज का दायित्व है।
वहीं, पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका की ओर से फव्वारा चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों के बैठने की उचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए दिनभर धूप में डटे रहने वाले पुलिसकर्मी सम्मान के पात्र हैं। इस दौरान वसीम अख्तर, शाह आलम मंसूरी, सागर गुप्ता, निशांत शर्मा, उमेर, रितिक वार्ष्णेय, तुषार, कृष्टल, सोनू, शुभम अग्रवाल समेत संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। संवाद