फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders raised the issue of vending zone in Chandausi

Sambhal News: व्यापारियों ने उठाया चंदाैसी में वेंडिंग जोन का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Traders raised the issue of vending zone in Chandausi
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक में सोमवार को व्यापारियों ने चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र में वेंडिंग जोन की समस्या का मुद्दा उठाया। इस पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने एसडीएम व ईओ से संयुक्त रूप से वेंडिंग जोन के लिए भूमि को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि जिला उद्योग केंद्र के भवन में जिले की कलाकृतियां दर्शाई जाएं। बैठक में एसपी कृष्ण विश्नोई ने कहा कि जिले में एक वन स्टॉप बनाया जाए, जिसमें जिले की कलाकृतियों का प्रदर्शन हो। इससे बाहर से आने वाले अतिथि वन स्टॉप का भ्रमण कर जिले की कलाकृतियों को देखें।
विज्ञापन

इस बीच डीपीआरओ ने मातृत्व भूमि बंधन योजना व सीवीओ ने ब्लॉक बहजोई के गांव घासीपुर में बनाई जा रही आदर्श गोशाला की जानकारी दी। इसके बाद नालों की तली झाड़ सफाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। डीएम ने कहा कि सभी ईओ अपने-अपने क्षेत्र के नालों की तली झाड़ सफाई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्कूल बसों की फिटनेस को प्राथमिकता पर रखने को कहा। इस बीच अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने गोपाल मोहल्ला व रामबाग समेत सोत नदी तक जाने वाले नाले की ठीक से सफाई कराने की मांग की। वहीं, हिंदुस्तान मिंट के प्रतिनिधि की ओर से जलभराव का मुद्दा रखा गया। इस बीच उद्यमियों व व्यापारियों में कमल कौशल वाष्र्णेय, अरविंद गुप्ता व ताहिर सलामी आदि रहे।

----
ई-रिक्शा संचालन को तहसील वार बनाई गई योजना

यातायात सीओ ने बताया कि जिले में ई-रिक्शा संचालन के लिए तहसील वार एक योजना बनाई गई है। यदि कोई ई-रिक्शा नगर पालिका के बाहर जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अतिक्रमण अतिक्रमण व प्लेज पार्क आदि पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed