{"_id":"61ba39274507b75d813edfcc","slug":"traders-protest-against-mandi-fee-chandausi-news-mbd4127569154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मंडी शुल्क लागू करने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, चंदौसी मेंथा एसोसिएशन, एमईएनटी मेनुफेक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मेंथा व्यापारियों ने गोशाला रोड पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मेंथा व्यापारियों ने बहजोई जिला मुख्यालय पर पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपा।
पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि मंडी शुल्क समाप्त करने को काफी प्रयास पहले भी किए जा चुके हैं। मंडी समिति स्टाफ द्वारा किसानों एवं व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ जाता है। मंडी विभाग में निर्यात पर मंडी शुल्क की छूट लेने में बहुत लंबी तथा काफी समय लगानी वाली प्रक्रिया है। मेंथा उत्पाद की 99 प्रतिशत मंडी यार्ड के बाहर ही खरीद की जाती है। मेंथा आयल की बिक्री को छोटे किसान, ग्रामीण व्यापारी को परिवहन में नहीं रोका जाए। मिंट उत्पाद पर मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। मेंथा उत्पाद के मंडी शुल्क समाप्त करने से पूर्व निर्यात पर कच्चे माल पर मंडी शुल्क की छूट दी जाए। निर्यात पालिसी 2020 में मेंथा को कृषि उत्पाद की श्रेणी में नहीं रखा है, जो कि मंडी अधिनियम की परिधि में नहीं आता। मेंथा उत्पाद पर कोई मंडी शुल्क नहीं लगना चाहिए।
प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में अरविंद कुमार गुप्ता, विनय कुमार सराफ, हरिगोपाल सिंह, फूलप्रकाश वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, अतुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि रहे।