फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders came forward demanding to set up parking, submitted memorandum to SDM

Sambhal News: पार्किग स्थापित करने की मांग को लेकर आगे आए व्यापारी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Traders came forward demanding to set up parking, submitted memorandum to SDM
चंदौसी।
विज्ञापन

शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के मुख्य बाजारों के आसपास पार्किंग स्थल स्थापित किए जाने के लिए अब व्यापारी भी आगे आए हैं। इस संदर्भ में शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अभियान का समर्थन करते हुए कार्यवाहक ईओ/एसडीएम निधि पटेल को ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही शहर में पार्किंग स्थापित करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि चंदौसी एक व्यापारी केंद्र है। नगर के आसपास के तमाम गांव के लोग यहां आते हैं। व्यापार भी करते हैं। मुख्य बाजार फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट, घंटाघर, फड़याई बाजार, बिसौली गेट, संभल गेट, ब्रह्म बाजार आदि में दुकानों के आगे दोपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे दिन भरजाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को जाम में फंस कर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दाैरान उन्होंने फव्वारा चौक की पार्किंग गांधी पार्क के एक हिस्से में या फिर पुरानी कचहरी में करने का सुझाव दिया। सीता आश्रम वाले रोड पर रामलीला मैदान में लोगों के वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने पर जो दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मौलागढ़ से आने वाले लोगों की व्यवस्था लाइंस स्कूल के सामने खाली पड़ी पालिका की भूमि पर होनी चाहिए। कैथल गेट से आने वाले लोगों की पार्किंग कैथल गेट पुलिस चौकी के बराबर में होनी चाहिए। बिसौली गेट व सीकरी गेट के बीच में पार्किंग स्थल बनाया जाए। रेलवे स्टेशन के पास भी पार्किंग बनाई जाएगी। शहर के चारों कोने पर पार्किंग स्थापित हो जाए तो शहर वासियों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। इस दौरान जिलाध्या प्रेम ग्रोवर, युवा प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी, प्रभात कृष्णा, उमेश वार्ष्णेय, सुभाष मित्तल, सुशील अग्रवाल, अनुज वार्ष्णेय अन्नू, चिंटू शर्मा, संजीव अग्रवाल आदि थे।
-शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का संज्ञान लिया है। शहर में पार्किंग स्थल स्थापित करने के लिए चिन्हीकरण किया जा रहा है। जल्दी ही कार्य कराया जाएगा। -लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन

- शहर में पार्किंग स्थल न होने से बाजारों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्दी ही शहर कर भ्रमण कर पार्किंग के लिए स्थान देखे जाएंगे। जल्दी ही शहर वासियों की इस समस्या का समाधान किया जाएगा। -निधि पटेल, कार्यवाहक ईओ/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed