फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trade Tax Raids on sugar mills

चीनी के गोदाम पर वाणिज्यकर टीम का छापा, दो साल का रिकार्ड लिया कब्जे में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Trade Tax Raids on sugar mills
चंदौसी। मुरादाबाद की एक शुगर मिल में चल रही जांच के बाद वाणिज्यकर टीम का मोहल्ला गोपाल में श्री कृष्णा शुगर फर्म के चीनी गोदाम पर छापा पड़ा। टीम ने पांच घंटे तक दो साल में शुगर मिल से खरीदी गई चीनी की जांच की और रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि चीनी की खरीद फरोख्त में गड़बड़ी हुई है। चीनी मिल और व्यापारी के रिकार्ड का मिलान करने पर ही पता चला पाएगा कि गड़बड़ी किस के स्तर पर हुई है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की टीम मुरादाबाद की एक शुगर मिल में उत्पादित चीनी और उसकी बिक्री के रिकार्ड की जांच कर रही है। शुगर मिल द्वारा चंदौसी के गोपाल मोहल्ला स्थित श्री कृष्णा शुगर फर्म को अत्यधिक मात्रा में चीनी बेची गई थी।
विज्ञापन

वहां की टीम के निर्देश पर संभल वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर महादेव वर्मा के नेतृत्व में जांच टीम सोमवार की दोपहर करीब एक बजे चंदौसी के मोहल्ला गोपाल में पहुंची। टीम ने गोदाम में रखे चीनी के स्टॉक की जांच की। साथ ही वर्ष 2019-20 व 20-21 में फर्म के द्वारा खरीदी व बेची की गई चीनी के बिल, बाऊचर, रजिस्टर व सेलटैक्स को रिटर्न की गई फाइल का रिकार्ड आदि अपने कब्जे में ले लिया। उनका स्टॉक से मिलान किया। शाम छह बजे तक टीम रिकार्ड की जांच करती रही। इसके बाद रिकार्ड को अपने कब्जे में लेकर टीम चली गई। टीम में संभल वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम में रिकार्ड छुपाते कर्मचारी को पकड़ा
चीनी के गोदाम में एक कर्मचारी रजिस्टरों की पोटली बांध कर एकत्र कर छुपाने का प्रयास कर रहा था। वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने उसे देख लिया और रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया।

गोदाम, घर व कार्यालय मेें की जांच पड़ताल
टीम ने पहले कार्यालय व गोदाम में जांच की। इसके बाद कार्यालय के ऊपर बने व्यापारी के घर भी टीम पहुंची। वहां रखे कागजात की पड़ताल की।
मुरादाबाद की एक शुगर मिल की जांच चल रही है। इसी सिलसिले में चंदौसी के व्यापारी की जांच की जा रही है। चीनी की खरीद फरोख्त में गड़बड़ी है। फर्म का रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। चीनी मिल और फर्म के रिकार्ड का मिलान करने पर पता चल पाएगा कि खामी चीनी मिल की है या फर्म की। महादेव वर्मा, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed