फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor trolley-van collides while going to shave, 18 injured

मुंडन कराने जाते समय ट्रैक्टर ट्राली-वैन की टक्कर, 18 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley-van collides while going to shave, 18 injured
धनारी में हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : CHANDAUSI
धनारी/गुन्नौर(संभल)। मुंडन संस्कार के जाते समय मुरादाबाद आगरा हाईवे पर उधरनपुर गांव के मोड पर ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर की ट्राली और वैन में सवार 18 लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बदायूं जिले केे इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पतीशा गांव निवासी धर्मवीर सिंह बुधवार की सुबह अपने पांच वर्षीय पुत्र हेमंत का मुंडन संस्कार कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से राजघाट (गंगा) जा रहे थे। उनके साथ ट्राली में परिवार, पड़ोसी और रिश्तेदार को मिलाकर 30 लोग सवार थे। ट्रैक्टर पतीशा गांव निवासी सत्यराम का था, और वही चला भी रहें थे। जैसे ही ट्रैक्टर मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर उधरनपुर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही वैन से सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वैन में सवार आठ लोग तथा ट्रैक्टर ट्राली में सवार तीस लोगों की चीख निकल गई। बताया जाता है टक्कर होने के बाद ट्राली में सवार लोग उछल कर नीचे सड़क पर जा गिरे थे। मौके पर चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में ट्रैक्टर की ट्राली में सवार दस और वैन में सवार सात लोग घायल हुए। सभी घायलों को निजी वाहनों से उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली व वैन को हटवाई, ताकि यातायात प्रभावित न हो। सीओ बहजोई गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे, बाद में सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार बदायूं जिला के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पतीशा गांव निवासी धर्मवीर, उनका पांच वर्षीय पुत्र हेमंत, प्रवीन कुमार, जुआली, रीना पुत्री सोमवीर, प्रेमलता पुत्री चन्द्रपाल, पिंकी पुत्री मनवीर, विद्या देवी पत्नी ज्ञान सिंह, भुवनेश पत्नी राजेश, धर्मवीर पुत्र प्रेमसिंह, गीता पत्नी सुल्तान के साथ इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नगला निवासी खेम पाल, आर्यनगर थाना क्षेत्र के हंसार गांव निवासी प्रेमपाल, वैन में सवार बदायूं जिले के जरेनडा गांव निवासी रूपेश, उत्तराखंड के काशीपुर निवासी नीशू, सोहनलाल, चंदौसी के आनंद विहार कालोनी निवासी नितिन, इस्लामनगर थाना के नंगला निवासी मयंक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नंगला निवासी चंदप्रकाश पुत्र महेंद्र की बरात मंगलवार की रात जुनावई क्षेत्र के गांव घोंसली राजा गई थी। वैन में सवार बराती बुधवार को सुबह वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed