{"_id":"584f001b4f1c1b686f64a1e2","slug":"track-pr-bikers-ki-dhingamusti-driver-ne-roki-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर बाइकर्स की धींगामुश्ती, ड्राइवर ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर बाइकर्स की धींगामुश्ती, ड्राइवर ने रोकी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब बंद रेलवे फाटक पर लोग गुजर रहे थे। ट्रेन के चालक ने दूर से देखा तो ट्रेन को अचानक फाटक पर ही रोक दिया। बंद फाटक से गुजर रहे लोगों को हटाकर ट्रेन को गुजारा गया।
मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक 36 बी लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। शहरवासी प्रतिदिन इस जाम की समस्या से जूझते हैं। समय बचाने को बंद रेलवे फाटक के नीचे से अपनी साइकिल, बाइक आदि निकालते हैं। सोमवार की सुबह साढ़े ग्याहर बजे एक मालगाड़ी आ रही थी। उसके लिए फाटक बंद किया गया था। फाटक बंद होते-होते तमाम लोग जल्दबाजी में गुजर रहे थे। लेकिन फाटक बंद होने के बाद भी लोग नीचे से निकल रहे थे। अचानक ट्रेन के ड्राइवर ने लोगों को गुजरते देखा तो आनन-फानन में ट्रेन को ब्रेक लगाकर रोका गया। फाटक केबिन के व्यक्ति ने वाहन चालकों को तुरंत हटाया। उसके बाद ट्रेन को निकाला गया। एक बड़ा हादसा होने से बच गया।