फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tomatoes are not being sold even for one rupee per kg, farmers are throwing them away

Sambhal News: एक रुपये किलो भी नहीं बिक रहा टमाटर, फेंक रहे किसान

Thu, 29 May 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tomatoes are not being sold even for one rupee per kg, farmers are throwing them away
ओबरी। टमाटर की खेती इस बार किसानों के लिए घाटे का सौदा बनकर रह गई है। टमाटर का उत्पादन अधिक होने से दाम घटे हैं। हालत यह है कि आमदनी तो दूर, खेत से टमाटर को टुड़वाने की लागत भी नहीं निकल पा रही है। इस कारण किसान खुद ही तोड़कर सड़क किनारे फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

संभल जिले के गांव चंदवार निवासी किसान कांता प्रसाद का कहना है कि टमाटर की खेती करने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साल 2024 में टमाटर के दाम मंडियों में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इस बार भी किसानों ने बड़ी संख्या में टमाटर की फसलें उगाई हैं। वर्तमान में टमाटर 240 रुपये प्रति क्रेट पर बिक रहा है। जबकि 2024 में टमाटर के थोक दाम 500 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंच गए थे।
विज्ञापन


सब्जी व्यापारी होरीलाल के मुताबिक, रविवार तक सब्जी मंडी में टमाटर की अधिक आवक रही। जिसके चलते टमाटर के दाम काफी निचले स्तर तक चले गए। छोटे टमाटर पचास पैसे से लेकर एक रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। किराया और वारदाने की लागत अधिक होने के कारण किसानों को छोटा टमाटर फेंकना पड़ रहा है, जबकि एक नंबर क्वालिटी का टमाटर अधिकतम 9 रुपये किलो तक बिक रहा है। टमाटर के दाम, मांग और पूर्ति के नियम अनुसार कम हैं। वर्तमान में डिमांड से ज्यादा पूर्ति हो रही है। इसी के चलते किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर की खेती में कितना आता है खर्च

किसान के मुताबिक टमाटर की खेती में प्रति क्रेट की बात की जाए तो प्रति क्रेट 80 रुपये का भाड़ा लग जाता है। इसके अलावा टमाटर के बीज से लेकर उसे तोड़ने तक का खर्चा 90 रुपये क्रेट आता है। इस प्रकार किसानों को लागत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed