फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   To work on the double gate, to prepare the map

डबल फाटक पर ओवरब्रिज बनने के लिए सर्वे, नक्शा तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
To work on the double gate, to prepare the map
मंडी समिति डबल फाटक पर जाम से जूझने वाले चंदौसीवासियों के लिए ये राहत भरी खबर है। अब चंदौसी में मंडी समिति रेलवे डबल फाटक पर ओवरब्रिज बनने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी और प्रशासन की ओर रेलवे डबल फाटक पर ओवरब्रिज की मांग पर रेलवे बोर्ड ने डीएम से सर्वे रिपोर्ट मांगी है। डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर तीन विभागों ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर नक्शा भी बना लिया है। सर्वे रिपोर्ट में ओवरब्रिज बनाए जाने की सभी शर्तें व मानक पूरे पाए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही रेलवे बोर्ड से भी ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

चंदौसी शहर की आबादी करीब 1.30 लाख हैं। शहर में ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड हैं। शहर से मुरादाबाद, रामपुर की ओर जाने के लिए रेलवे लाइन पर बने फाटक पार करने पड़ते हैं। शहर वासी लंबे से से दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग करते चलते आ रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी व डीएम मनीष बंसल ने स्थानीय जनता की समस्याओं को अवगत कराते हुए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखे थे।
विज्ञापन

इस मामले में रेलवे बोर्ड ने संभल डीएम से चंदौसी में मंडी समिति रेलवे डबल फाटक पर ओवरब्रिज बनाए जाने की संभावना पर रिपोर्ट मांगी थी। डीएम ने सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और रेलवे चंदौसी को डबल फाटक की सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। तीनों विभागों ने मिलकर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। रेलवे बोर्ड ओवरब्रिज बनाने के लिए फाटक पर एक लाख के आवागमन पर स्वीकृति देता हैं। इसमें छोटे-बड़े वाहन, रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों व यात्रियों का आवागमन, ओवरब्रिज के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त स्थान आदि देखता है। सर्वे से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सभी मानक पूरे पाए गए हैं। साथ ही यह रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भिजवा दी है। डीएम ओर से रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट नक्शे के साथ रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम, रेलवे और पीडब्ल्यूडी ने संयुक्त रूप से सर्वे रिपोर्ट के साथ ओवरब्रिज का नक्शा भी तैयार किया है। ओवरब्रिज की ऊंचाई करीब रेलवे ट्रैक पर करीब सात मीटर रहेगी। इसके अलावा फ्लाईओवर पर दोनों ओर सड़क के मध्यम से नौ-नौ मीटर की चौड़ाई रहेगी। नक्शे में रेलवे ट्रैक के मध्य से दोनों ओर 400-400 मीटर सर्विस रोड मानी गई है। सर्वे से जुड़े तकनीकि अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ओवरब्रिज का ढाल दोनों ओर 150-150 मीटर रहेगा। इतने ढाल पर आसानी से वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
चंदौसी रेलवे जंक्शन से मुरादाबाद, बरेली और अलीगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन होता है। चंदौसी से होकर अप डाउन की 25 यात्री ट्रेनों, 20 से अधिक मालगाड़ी गुजरती हैं। रेलवे फाटक बंद रहने से हर समय दोनों फाटों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। दिन में कई बार घंटे भर का जाम लगना आम बात हो गई है।
चंदौसी कस्बे में रेलवे लाइन के दूसरी ओर तीन प्रमुख स्कूल हैं। फाटक के दूसरी ओर भी 20 हजार से अधिक की आबादी है। वहां के बच्चों को शहर की ओर आना पड़ता है। मंडी समिति भी फाटक के दूसरी ओर है। सुबह मंडी व स्कूल के समय फाटक पर भारी जाम रहता है। इसके अलावा जिला गन्ना विभाग, तहसील कार्यालय, बिजली विभाग के तीन कार्यालय, बिजलीघर, वन विभाग का कार्यालय, विकास खंड बनियाखेड़ा आदि के कार्यालय फाटक के दूसरी ओर हैं। हर समय लोगों का सरकारी कार्यालयों में आना जाना लगता रहता है।

राज्यमंत्री गुलाबदेवी और प्रशासन की ओर से चंदौसी में ओवरब्रिज की स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया था। इस पर रेलवे बोर्ड ने सर्वे रिपोर्ट मांगी है। सेतु निगम, रेलवे और पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी दी गई थी। सर्वे रिपोर्ट ऑफिस आने की जानकारी नहीं है। जानकारी करके ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति के लिए सर्वे रिपोर्ट जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। -मनीष बंसल, डीएम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed