फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Timely disposal of complaints, meet revenue recovery target on time- DM

शिकायतों का समय से करें निस्तारण, राजस्व वसूली लक्ष्य समय से पूरा करें- डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Timely disposal of complaints, meet revenue recovery target on time- DM
चंदौसी। डीएम संजीव रंजन ने गुन्नौर तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई देखी और आवश्यक दस्तावेज चैक किये। उन्होंने कार्य प्रणाली में सुधार करने और राजस्व कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम संजीव रंजन गुन्नौर तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक दस्तावेजों को चैक किया। भूमि पर अवैध कब्जा, खसरा खतौनी, राजस्व से संबंधित रजिस्टर, वसूली से संबंधित रजिस्टर एवं तहसीलों की शिकायतों से संबंधित रजिस्टर की गहनता से जांच की। रजिस्टर में कुछ खामियां मिली।
विज्ञापन

संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं एवं किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। राजस्व कार्यों में गति लाए। राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली कराने के निर्देश दिए। कहा कि पौधरोपण पट्टा, जिनमें पांच साल से पौधरोपण न किया गया हो, वह अन्य कार्य में प्रयोग किए जा रहा हो, उन पौधरोनपण पट्टों को तत्काल निरस्त कराया जाए और पुन: पौधरोपण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों के दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाए। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी रामकेश धामा, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार देवेंद्र कुमार व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed