फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Till 2017, the situation in Uttar Pradesh was like Murshidabad: Baliyan

2012 से 17 तक उत्तर प्रदेश में मुर्शिदाबाद जैसे ही हालात थे : बालियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Till 2017, the situation in Uttar Pradesh was like Murshidabad: Baliyan
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संजीव बालियान। - फोटो : चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संजीव बालियान।
संभल। वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में बंगाल के मुर्शिदाबाद जैसे ही हालात थे। भाजपा सरकार जब से उत्तर प्रदेश में आई है तब से हालात सुधरे हैं। मुर्शिदाबाद जैसे हालात देश में कहीं नहीं है। भाजपा की सरकार जहां है वहां कानून व्यवस्था मजबूत है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने शुक्रवार को संभल में कही है। वह संभल में स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव मोहम्मदपुर टांडा पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग किसी मुसलमान के हित में नहीं है। इन संपत्तियों का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है। कहा कि पहले डीएम और एसपी के आवास को भी वक्फ संपत्ति बता दिया जाता था। इसलिए वक्फ कानून में संशोधन जरूरी था। आगे कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुद्दे पर कहा कि न्यायपालिका और जनप्रतिनिधियों की अपनी सीमाएं हैं।
विज्ञापन

संभल बवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पुलिस-प्रशासन ने हालात पर काबू सही तरीके से पाया है। इसलिए अब शांति कायम है। असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भोले-भाले मुसलमानों को मोहरा बनाकर देश को बांटना चाहते हैं। इसलिए तरह-तरह के बयान दिए जाते हैं। संभल सीओ अनुज चौधरी को लेकर कहा कि वह अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उनको निशाना नहीं बनाना चाहिए। सरकार जहां ड्यूटी लगाएगी वहां वह ड्यूटी करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed