फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tiger won once in a match with Monis and lost for the second time.

मोनिस से मुकाबले में एक दफा जीत तो दूसरी बार हार मिली टाइगर को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tiger won once in a match with Monis and lost for the second time.
संभल। सिरसी में सय्यद जमालुद्दीन उर्फ दादा मखदूम साहब के उर्स में चल रहे मेला हुजूम में तीसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सात रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

कुश्ती का पहला और आखिरी मुकाबला बहराइच के पहलवान टाइगर और कलियर शरीफ के पहलवान मोनिस बाबा के बीच हुआ। दोनों मुकाबलों में जीत के लिए दोनों पहलवानों ने जमकर दांव पेच चले। पहले मुकाबले में टाइगर विजयी रहे, जबकि स्पर्धा के सातवें और आखिरी मुकाबले की जीत मोनिस बाबा के खाते में गई।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मुकाबलों में हरियाणा के सोनू पहलवान ने वाराणसी के मलखान को चित किया। मेरठ के रोहताश ने बदायूं के भूरा को, शामली के जाबिर ने कानपुर के भवानी को, वाराणसी के अर्जुन ने महाराष्ट्र के नकाबपोश नामक पहलवान को हराकर जीत हासिल की। रु़ड़की के साजिद से हुए मुकाबले में पंडित नामक पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेला प्रबंधक चौधरी उरूज आलम, डा. प्रशांत पांडे, डा. तौसीफ, चौधरी फैजान, चौधरी सीरत, हनीफ चौधरी, हैदर अब्बास, मसद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed