फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three more arrested in GST theft and fake bill case

Sambhal News: जीएसटी चोरी व फर्जी बिल मामले में तीन और गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three more arrested in GST theft and fake bill case

विज्ञापन

संभल।
जीएसटी चोरी करने व फर्जी बिल पर ईंटों की बिक्री करने वाले गिरोह के तीन सदस्य कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों में बेगम सराय निवासी महफूज, हसीब और पंजू सराय निवासी अजीम अहमद उर्फ छोटे शामिल है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह ईंट भट्ठों से बिना बिल से ईंटों की खरीदारी करते थे। इसके बाद फर्जी बिल बनाकर रामनगर और काशीपुर के लिए ईंटों की सप्लाई भेजते थे।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी ई वे बिल से बचने के लिए ट्रक में भरी अव्वल दर्जे की ईंटों का बिल दोयम दर्जे की दर्शाते हुए 50 हजार रुपये से कम का बनाते थे। इससे फर्जी बिल पकड़ में नहीं आता था। इस फर्जी बिल को बनाने के लिए 1500 से 200 रुपये लेते थे। एसपी का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल भेज दिया गया है। जो आरोपी प्रकाश में आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। दो आरोपी बृहस्पतिवार को जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उत्तराखंड के लिए ईंट भेजने का कार्य कई वर्ष से चल रहा था। यह अवैध तरीके से ईंटों की सप्लाई की जा रही थी। जीएसटी चोरी करने के साथ ही फर्जी बिल से यह सप्लाई होती थी। यह अवैध कार्य पूरा गिरोह कर रहा था। जिसका सरगना कपिल सिंघल है। उसके माध्यम से ही रुपयों का लेनदेन होता था। जिसके प्रमाण मिले हैं। इसके लिए वह 15 प्रतिशत कमीशन लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जो फर्जी फर्म के दस्तावेज पर यह खेल चल रहा था। इस मामले में जो भी आरोपी बनाए गए हैं और जो प्रकाश में आए हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्यकर विभाग की टीम छानबीन कर रही है। उनके स्तर से भी इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed