{"_id":"572f920f4f1c1bce615cd016","slug":"three-injured-in-dhang","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग में दबकर दो किशोरी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांग में दबकर दो किशोरी समेत तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 09 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना बनियाठेर के गांव अकरौली में मिट्टी खोदने के दौरान दो किशोरी और एक महिला ढांग में दब गईं। शोरशराबा हुआ तो ग्रामीण मदद को दौड़ पडे़। शीघ्रता से तीनों को बाहर निकाला गया। महिला को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है।
रविवार की सुबह दस बजे गांव अकरौली निवासी नेमवती पत्नी राम कुमार, संतोष पुत्री कमल सिंह व सरिता पुत्री जगत पाल मौर्य के साथ गांव से बाहर लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी। वह वहां अंदर जाकर मिट्टी खोदने लगी इसी दौरान ढांग उनके ऊपर आ गिरी और वह उसमें दब गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन
ग्रामीणो ने शोर मचाकर गांव से अन्य लेागों को भी बुला लिया। महिला किशोरी के ढांग में दबे होने की बात सुन ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों किशारी और महिला को बाहर निकाला गया। महिला की हालत गंभीर थी, जबकि सरिता व संतोष मामूली घायल थी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस गांव पहुंची और महिला को सरकारी अस्पताल ले आई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला नेमवती को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया जबकि सरिता व संतोष का उपचार गांव में ही निजी चिकित्सक से कराया।
विज्ञापन