{"_id":"5f173ec08ebc3e9fb64dff07","slug":"three-death-in-road-accident-in-sambhal-chandausi-news-mbd356608534","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी व बारिश में बाइक सवारों पर गिरा सिर्स का पेड़, मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी व बारिश में बाइक सवारों पर गिरा सिर्स का पेड़, मां-बेटे समेत तीन की मौत
विज्ञापन
बहजोई। तेज आंधी और बारिश के कारण हाईवे पर गुजर रहे बाइक सवारों पर पेड़ गिर गया। इससे बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात दो घायलों में से एक की मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हो गई । हादसा बहजोई-बबराला के बीच गांव मदारा के निकट हुआ।
मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी व बारिश के चलते मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-बबराला के बीच गांव मदारा के निकट सड़क किनारे लगा सिर्स का पेड़ बबराला की ओर से आ रहे बाइक सवारों पर गिर गया। इससे बाइक सवारों में थाना धनारी निवासी महिला जरीना पत्नी अमन व उसके बेटे अरमान समेत गुड्डू पुत्र भूरे तथा जिला मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के मोहल्ला टंकी निवासी अफसर पुत्र मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी डा. विपिन सागर ने जरीना (22) व उसके बेटे अरमान (7) को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में गुड्डू व अफसर को हालत गंभीर होने पर जिला मुरादाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देरे रात अफसर की मुरादाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई । सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को एनएच से हटाया। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में मृतक जरीना के ससुर भूरे ने बताया कि जरीना उसके बेटे अमन की पत्नी है। अमन दूसरे प्रदेश में वाहन चलाता है। उसकी पुत्रवधू जरीना अपने बेटे व देवर गुड्डू तथा फुफेरे देवर अफसर के साथ बाइक पर सवार होकर कुंदरकी जा रही थी। भूरे के मुताबिक कुंदरकी में उसकी बहन रहती है। जरीना कुंदरकी अपनी दवा लेने जा रही थी कि रास्ते में हादसा हो गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक महिला व बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है।