फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three death in road accident

दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में महिला समेत तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
three death in road accident
three death in road accident
धनारी/चंदौसी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धनारी-भिरावटी रोड पर आर्थल और भैयापुर के बीच में दो बाइक आमने सामने से भिड़ गई। जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने उपचार को जाते समय दम तोड़ दिया। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें धनारी राजकीय चिकित्सालय से रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
थाना क्षेत्र के बायभूढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार (18) पुत्र वीरेंद्र सिंह, अपने भाई करन सिंह व धर्मेंद्र सिंह पुत्र कल्यान सिंह के साथ बुलेट बाइक से शुक्रवार की दोपहर सवा दो बजे अपने गांव से भिरावटी की बाजार करनेे के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

उसी समय गुरेठा की ओर से धनारी की ओर जा रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। सामने से आ रही बाइक में वीरपाल (20) पुत्र धर्मपाल, अनोखी देवी (30) पत्नी तेज सिंह व सत्यपाल पुत्र अतर सिंह निवासी अतरासी थाना बहजोई सवार थे। दोनों बाइक भैयांपुर व आर्थल के बीच में भिड़ गईं। दोनों बाइकों पर सवार एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां एक बाइक के सुरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बायभूढ व दूसरी बाइक के वीरपाल पुत्र धर्मपाल निवासी अतरासी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं वीरपाल व सत्यपाल निवासी अतरासी दोनों ही राखी बंधवाने के लिए गुरुवार को गुरैठा गांव आए थे। शुक्रवार को दोनों जब वापस जाने लगा तो महिला अनोखी देवी भी उनकी बाइक पर बैठ गई। महिला को धनारी से रुपये निकालने बैंक शाखा में जाना था। लेकिन रास्ते में ही तीनों हादसे के शिकार हो गए। दोनों बाइक के चारों घायलों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। लेकिन अनोखी देवी ने भी उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। दोनो युवकों व महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबसे खास बात तो यह रही कि दोनों बाइक पर सवार छह में से कोई भी हेलमेट नहीं पहने थे। मौके पर लोगों का कहना था कि यदि बाइक चालक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed