फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three death in accident in sambhal

बेकाबू आयशर कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
three death in accident in sambhal
संभल के गांव अमावती में हादसे का शिकार हुए तीन लोगों के परिजन विलाप करते हुए। - फोटो : SAMBHAL
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-आदमपुर मार्ग स्थित गांव अमावती के नजदीक बेकाबू आयशर कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद आयशर कैंटर चालक व परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे गांव सारंगपुर निवासी बबलू (20) पुत्र डालचंद्र अपनी चाची रूबी देवी (35) पत्नी महेंद्र व रूबी का तीन वर्षीय बेटा हैप्पी के साथ गांव अमावती स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही गांव अमावती के नजदीक पहुंचे तो गांव सौंधन की ओर से आए आयशर कैंटर ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बबलू और मासूम हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रूबी देवी गंभीर घायल हुई। हादसा देख मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना और निजी वाहन से महिला को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। बबलू के पिता डालचंद्र ने बताया कि उनका बेटा अपनी चाची और चचेरे भाई के साथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहा था। जलाभिषेक के बाद अमरोहा के उझारी से चचेरे भाई की दवाई लेने जाना था। रास्ते में आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी और तीनों की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देख कोहराम मच गया। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंचे थे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed