फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three days before the wedding, the boy's side refused to bring the wedding procession, accused of demanding dowry.

Sambhal News: शादी से तीन पहले लड़का पक्ष ने बरात लाने से किया इन्कार, दहेज मांगने का आरोप

Tue, 27 Feb 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 27 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three days before the wedding, the boy's side refused to bring the wedding procession, accused of demanding dowry.
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव के गांव में दहेज की मांग को लेकर लड़का पक्ष ने शादी से तीन पहले बरात लाने से इन्कार कर दिया है। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज मांगने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वार्ता के लिए दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जुनावई थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से उसने अपनी बेटी की शादी तय की है। 28 फरवरी को बरात आनी तय हुई थी। सभी तैयारी पूरी हो गई। शादी से पहले होने वाली सभी रस्मों को पूरा कर लिया गया है। टेंट, हलवाई, वर्तन, कपड़े व अन्य सभी सामान आ गया है। सभी रिश्तेदारों को कार्ड भी बांट दिए गए हैं। आरोप है कि 26 फरवरी को लड़का पक्ष ने बरात लाने से इंकार किया है। लड़का पक्ष के लोग दहेज मांग रहे हैं। दहेज देने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने फोन पर गाली गलौज की। अब बरात न लाने की धमकी दे रहे हैं। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तहरीर ले ली है। लड़का पक्ष को वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed