फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three animals died due to lightning

बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three animals died due to lightning
जुनावई। क्षेत्र के एक गांव में आंधी के बीच बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई है। वहीं दूसरे गांव में बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवारें गिर गईं।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली तेजी के साथ गड़गड़ा रही थी। इस दौरान गांव नंगला अजमेरी में किसान काले के घर के परिसर में पशु बंधे थे। हल्की बूंदाबांदी और आंधी के दौरान बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से काले की दो भैंस व एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत होने पर परिजनों की चीख मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। घटना को सुनकर काले के घर आने जाने वाले ग्रामीणों का तांता लग गया। काले व उसके परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव मैढोली में रामप्रकाश अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान की दीवारों 12 फीट ऊंची बन चुकी थी, अब उनके ऊपर लिंटर डालना बाकी था। बुधवार शाम तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। आंधी से उनके निर्माणाधीन मकान की सभी दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से हुई तेज आवाज के चलते ग्रामीण भी सहम गए और घटना स्थल की और दौड़ पड़े। रामप्रकाश भी परिजनों के साथ निर्माणाधीन मकान के स्थान पर पहुंचे। मकान की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed