फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those who commit corruption in Panchayati Raj Department will not be spared: Bhupendra

पंचायती राज विभाग में भ्रष्टचार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Those who commit corruption in Panchayati Raj Department will not be spared: Bhupendra
संभल। प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार का भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके फिर से कैबिनेट मंत्री बनने पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने भ्रष्टाचार किया और मामला संज्ञान में आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्ट व लापरवाह आईएएस व आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है तो किसी भी भ्रष्ट कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि माफिया व गलत धंधे करने वाले लोगों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई होगी। पिछले पांच वर्ष में भी सरकार ने आम जनता का ख्याल रखा और इन पांच वर्ष के दौरान भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। कहा कि संभल जिले में जो ग्राम पंचायत स्तर पर घपलेबाजी के मामले संज्ञान में आए हैं उनकी जानकारी की जाएगी। और जानकारी सही मिलने पर कार्रवाई होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी, राजा वर्मा, राजेश सिंघल, मुकुल रस्तोगी, अनामिका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed