फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those who call extremism 'Jihad' are something else, they cannot be Muslims...

Sambhal News: जो उग्रवाद को यारो जिहाद कहते हैं, वह कुछ और हैं मुसलमान हो नहीं सकते...

Thu, 23 Nov 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 23 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Those who call extremism 'Jihad' are something else, they cannot be Muslims...
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को दीप प्रज्ज्वलन कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, महंत नवीनानंद जी महाराज और पद्म श्री डा सुनील जोगी समेत कई अतिथि ने किया। इसके बाद सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। कवि सम्मेलन और मुशायरे की शुरूआत की गई। जबलपुर के कवि सुदीप भोला ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि यह मत सोचो ज्ञान बांटे फिरते हैं, चेहरों पर मुस्कान बांटते फिरते हैं। यह दौलत बांटे जाने से बढ़ती है, इसलिए मुस्कान बांटे फिरते हैं। प्रयागराज के कवि डॉ. श्लेष गौतम काव्य करते हुए कहा राम ही चेतना राम ही कर्म हैं, राम तुलसी के जीवन का सत कर्म हैं। सार भी राम हैं राम ही मर्म हैं, घोर कल्युग में इस राम ही धर्म हैं। कुंवर जावेद ने शायरी करते हुए कहा कि जो उग्रवाद को यारों जिहाद कहते हैं, वह कुछ और हैं मुसलमान हो नहीं सकते। डा. सुनील जोगी ने हम हिंदू सत्य सनातन हैं का काव्य पाठ किया। कपिल कुमार ने भी शायरी की। गणेश वंदना महादेव ग्रुप ने की। जय श्री कल्कि का उदघोष किया गया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भजनों पर नृत्य किया। कल्कि भक्त भी झूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन

आज आएंगे केरल के राज्यपाल
कल्कि महोत्सव में बृहस्पतिवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा व्यवस्था के इंतेजाम किए गए हैं। श्री कल्कि महोत्सव के अंतिम दिन काफी संख्या में लोग एकत्र रहेंगे। समापन के बाद यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम को मां वैष्णो देवी की चुनरी उड़ाई गई
श्री कल्कि महोत्सव में श्री कल्कि मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को श्री मिथिलेश कुमारी कृष्णम समिति द्वारा मां वैष्णो देवी की चुनरी उड़ाई गई। कृष्णम समिति के अध्यक्ष गणेश ईशु प्रखर ने बताया कि आचार्य की दीर्घायु सुख समृद्धि के लिए नवरात्रों में वैष्णो देवी के भवन में मां भगवती की विशेष पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 कुण्डीय श्री कल्कि महायज्ञ हुआ
श्री कल्कि धाम में बुधवार को 108 कुण्डीय श्री कल्कि महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वेदी पर भोपाल से आए नवीनानन्द जी महाराज, अयोध्या से आए स्वामी श्री रामबालक दास त्यागी जी, स्वामी कल्याण देव जी महाराज, अवधेशानंद जी महाराज, लवकुश शर्मा, उमेश त्यागी, मूलचंद त्यागी, संजय त्यागी, संजीव त्यागी और भोले शिंह त्यागी मौजूद रहे।

कल्कि अवतार का वर्णन किया गया
कल्कि महोत्सव के दौरान आयोजित सत्संग में मंच से संबोधित करते हुए श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि अवतार का वर्णन किया। आचार्य जी ने कहा कि भगवन श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए गये उद्घोष के आधार पर और पुराणों के अनुसार यह स्पष्ट है कि कलियुग में संभल में श्री कल्कि नारायण का अवतार होगा। इन सभी तथ्यों का अध्यन करने के बाद ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वारा संभल को अपनी द्वितीय राजधानी घोषित किया गया था। इसके बाद इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा भी संभल में श्री कल्कि विष्णु मंदिर की स्थापना की गई। दशम गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज द्वारा भी संभल के विषय में साहित्य सृजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed