{"_id":"60de1f9e8ebc3e9e9319487d","slug":"third-robber-woman-involved-in-robbery-from-woman-arrested-chandausi-news-mbd3942503194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लूट की वारदात में शामिल तीसरी लुटेरी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से लूट की वारदात में शामिल तीसरी लुटेरी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। सर्राफा बाजार में 15 जून को महिला के बैग से ज्वेलरी लूट की वारदात में शामिल तीसरी लुटेरी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक अंगूठी बरामद हुई है। अभी भी वारदात में शामिल एक महिला और कार ड्राइवर पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
चंदौसी के सर्राफा बाजार में 15 जून को अधिवक्ता प्रमोद कुमार की बेटी के बैग से लुटेरी गैंग की महिलाओं ने जेवर लूट लिए थे। जांच के बाद पुलिस बुधवार को दो आरोपी महिलाओं को पकड़कर जेल भेज चुकी है। गुरुवार की सुबह चंदौसी पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक लुटेरी महिला तहसील चौराहे पर शिवमंदिर के पास खड़ी है और कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लूटी गई एक अंगूठी बरामद हुई है।
पुलिस को पूछताछ में उसने अपना नाम नाजमा निवासी मुगलपुरा जिला मुरादाबाद बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा, एसआई विनोद कुुमार, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गौरव, कौशलवती रही।