{"_id":"61a51fca34d63f64d365f463","slug":"thieves-took-away-the-goods-by-breaking-the-glass-of-the-car-in-golaganj-chandausi-news-mbd4110453139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलागंज में कार का शीशा तोड़ माल समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलागंज में कार का शीशा तोड़ माल समेट ले गए चोर
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोलागंज में रविवार की रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया और कार में रखे तीन बैग चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि जिसमें कीमती कपड़े, तीन सोने की अंगूठी व एक चांदी की पाजेब थी। पीड़ित जनपद लखीमपुर खीरी निवासी है। वह अपने रिश्तेदार के यहां आया था। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
मोहल्ला गोलागंज निवासी शाजिद सैफी रविवार को जनपद लखीमपुर खीरी से रिश्तेदार शीबू व उनके परिजन के साथ मुरादाबाद में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर शाम छह बजे अपने घर पहुंचे। कार को घर के पास ही खड़ा कर दिया। क्योंकि उनके रिश्तेदारों को सोमवार की सुबह जल्दी जाना था, इसलिए कार में रखे तीन बैगों को नहीं निकाला गया। सोमवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि कार की डिग्गी वाला शीशा टूटा पड़ा है।
शाजिद अपने रिश्तेदार शीबू व अन्य के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि कार में रखे तीन बैग गायब है। शीबू ने बताया कि बैग में 55 हजार रुपये की कीमती कपड़े, 65 हजार रुपये की तीन सोने की अंगूठी तथा 15 हजार रुपये की एक जोड़ी पाजेब थे। इसके बाद शीबू अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर लखीमपुर खीरी रवाना हो गए। घटना की तहरीर शाजिद सैफी द्वारा कोतवाली में दी गई है।