{"_id":"650ca4ff0eabede9d1097879","slug":"thieves-entered-cmo-residence-by-breaking-locks-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-3105-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दिनदहाड़े दरवाजे के ताले तोड़कर सीएमओ आवास में घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दिनदहाड़े दरवाजे के ताले तोड़कर सीएमओ आवास में घुसे चोर
विज्ञापन
बहजोई (संभल)।
दिनदहाड़े सीएमओ आवास के ताले तोड़कर चोर घुस गए और पूरा घर खंगाला। हालांकि चोर कोई सामान नहीं ले जा सके। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। फील्ड यूनिट की ओर से भी चोरों का पता लगाने के लिए घर में विभिन्न वस्तुओं आदि के नमूने लिए गए। सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार दोपहर के समय नगर में रेलवे रोड स्थित सीएमओ तरन्नुम रजा के आवास को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने पूरा घर खंगाला। वहीं सीएमओ को घर में चोरों के घुसने की जानकारी तब हुई, जब एक स्वास्थ्य कर्मी किसी काम से सीएमओ आवास गया था। स्वास्थ्यकर्मी को दरवाजा खुला मिला, तो सीएमओ को इसकी जानकारी दी। बाद में प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
सीएमओ के मुताबिक वह दफ्तर में थीं। दोपहर सवा बारह बजे करीब उनके पति चंदौसी में आंखों का टेस्ट कराने गए थे। इस बीच चोर घर में घुस गए। जानकारी होने पर घर में जाकर देखा, तो सभी अलमारी खुली थीं। कपड़ों समेत अन्य सामान बेड व जमीन पर पड़ा था। उनका कहना था चोर घर में से चोरी कर कोई भी सामान नहीं ले गए। इस बीच मौके पर भीड़ रही।
विज्ञापन
पहले भी कई बार बिल्डिंग के घरों में हो चुकी हैं चोरियां
सीएमओ आवास की बिल्डिंग के दूसरे घरों में भी पहले कई बार चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पहले भी चिकित्साधीक्षक, चिकित्साधिकारी व एएनएम आदि स्वास्थ्यकर्मियों के घर में हुईं। उन चोरियों में चोर खासी रकम समेत जेवर व कीमती सामान चोरी कर ले गए थे।
पांच दिनों में सीएमओ दफ्तर परिसर में हुईं दो घटनाएं
बीते पांच दिनों में सीएमओ दफ्तर परिसर में दो घटनाएं हुई हैं। बीती 16 सितंबर को आधी रात के बाद सीएमओ दफ्तर परिसर में स्थित महिला चिकित्सालय की टीबी यूनिट में आग लगने से लाखों रुपये की मशीन, उपकरण व दवाइयां जलकर खाक हो गई थीं। अब सीएमओ आवास के ही ताले तोड़कर चोर घर में घुस गए थे। वह तो गनीमत रही कि चोरों के हत्थे कुछ नहीं लगा।
चोरों की तलाश में पुलिस ने खंगाले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे
सीएमओ आवास के ताले तोड़कर घर में घर में घुसकर खंगाला करने के मामले में चोरों की तलाश को लेकर पुलिस आसपास घरों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर फुटेज देखी।
- सीएमओ आवास में चोरों ने घुसकर चोरी की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं ले जा पाए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए जुटी हुई है। -दीपक कुमार तिवारी, सीओ बहजोई।