{"_id":"6783018e5205543f8108c695","slug":"there-will-be-a-title-clash-between-krishna-and-mahakal-xi-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116753-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कृष्णा व महाकाल इलेवन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कृष्णा व महाकाल इलेवन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
Sun, 12 Jan 2025 05:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर किक्रेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
चंदौसी।
पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कृष्णा इलेवन और ओएलएफ के बीच खेला गया। जिसमें कृष्णा इलेवन की टीम ने मात्र एक रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी युगल सैनी मैन ऑफ द मैच रहे। रविवार को कृष्णा इलेवन और महाकाल इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
कृष्णा इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कृष्णा इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज युगल सैनी ने 94, शिवम लारा 48 और कार्तिक ने 13 रन का योगदान दिया। ओएलएफ के गेंदबाज यशवीर ने दो और इमरान ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओएलएफ की टीम 19.4 ओवर में 194 रन पर ही ढेर हो गई। इसमें बल्लेबाज निर्देश ने 108, अफजल ने 20 और इमरान ने 18 रन बनाए। कृष्णा इलेवन के गेंदबाज कार्तिक व मयंक ने 3-3 और रोबिन ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
अंपायर की भूमिका में बॉबी यादव और कृष्णा यादव रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा व प्रियांशु यादव ने की। इस अवसर पर कपिल गुप्ता, अनिल कपूर, पुनीत शर्मा, रामबल्लभ रावत, कुश रावत, संचित अग्रवाल, बॉबी यादव, मिलन यादव, अभय यादव आदि मौजूद रहे।